मकड़ाई समाचार हरदा| लाकडाउन से बंद स्कूलोें के लिए खबर है कि सरकार कक्षा 10 वी और 12वी की नियमित क्लास चलाने के लिए गाईडलाईन जारी कर दी है। सरकार ने कहा कि ं 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 18 दिसम्बर से स्कूल नियमित रूप से चलेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुक्रम में मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रारंभ एवं संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संबधित शालाओं तक जिला शिक्षा विभाग तक पहंच जायेगे।
ब्रेकिंग
