किसानों के समर्थन में किसान तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिराली द्वारा व्यापारी बंधुओं से दुकान बंद रखने की अपील
मकड़ाई समाचार सिराली। आज मंगलवार को दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिराली एवं किसानों द्वारा व्यापारियों बंधुओं से भारत बंद में सहयोग करने को कहा गया। एवं व्यापारियों द्वारा किसानों के समर्थन में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागु पटेल, सेवादल अध्यक्ष सुरेश रानवे, भूपेंद्र शाह, सोनू उपाध्याय, अशोक बाबा, आनंद शिंदा, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष गोलू मंसूरी सहित किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एवं सभी व्यापारी बंधुओं का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिराली अध्यक्ष नागु पटेल द्वारा आभार माना गया।
