ब्रेकिंग
ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त नए उपराष्ट्रपति की दौड़ में थावरचंद गहलोत और ओम माथुर सबसे आगे हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत फिर भारत आएंगे चीनी नागरिक! 5 साल बाद जारी होने लगा टूरिस्ट वीजा जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई से सीजेआई गवई ने खुद को किया अलग धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण

कुंवारी मां, अगवा लड़की 15 वर्ष की उम्र में बनी मां, दोबारा गर्भवती होने पर मचा हड़कंप

आरोपित पीड़िता को बहला फुसला कर ले गया था

मकड़ाई समाचार इंदौर। आजाद नगर में 16 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची डेढ़ साल से लापता थी। उसने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया। दोबारा गर्भवती होने पर दुष्कर्म के आरोपित ने उसे गर्भपात की गोलियां खिलाई तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपित पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक इंदिरा एकता नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपित अर्जुन पुत्र शांतिलाल मंसोरे निवासी इदरीश नगर मुसाखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआइ के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व आरोपित अर्जुन पीड़िता को बहला फुसला कर ले गया था। उसने किशोरी से कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता गर्भवती हो गई और पिछले साल 10 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया।

बेटा होने पर उसने अर्जुन से शादी का बोला लेकिन वह हर बार टालता गया। सितंबर में पीड़िता दोबारा गर्भवती हुई तो अर्जुन गर्भपात की गोलियां लेकर आया और उसका गर्भपात करवा दिया। उसने शादी से इन्कार कर दिया और छोड़ कर भाग गया। पीड़िता माता-पिता के पास आई और पूरी घटना बताई। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए और मेडिकल परीक्षण करवा कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।