के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार
सिवनी मालवा। कृषि उपज मंडी बानापुरा मंडी बनापुरा में मंडी सचिव नरेंद्र विश्राम और मंडी कर्मचारी व्यापारियों के प्रयास से कृषि उपज मंडी अब तक की रिकॉर्ड तोड़ आवक मक्का दर्ज हुई है। अभी तक 8000 या 9000 कुंटल मक्का की आवक हुआ करती थी लेकिन सोमवार को कुल आवक में 80% आवक मक्का की थी जो 13000 क्विंटल से ज्यादा रही।
कुल आवक 16483 क्विंटल है। जिसमे गेहूं, चना, सोयाबीन, मूंग, तिल्ली, मक्का और उड़द शामिल है। यदि जिले की बड़ी मंडी इटारसी से तुलना करें तो बानापुरा मंडी में तिल्ली और मक्का के भाव जोरों पर है। गेहूं 2200₹, चना ₹4320, सोयाबीन ₹6215 प्रति क्विंटल भाव है। मूंग ₹7025 प्रति क्विंटल मक्का 1680 रुपए प्रति क्विंटल उड़द ₹4401 प्रति क्विंटल और तिल्ली के भाव ने पिछले कई दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आज तिल्ली का भाव ₹9150 प्रति क्विंटल रहा। मंडी सचिव नरेंद्र विश्राम ने मंडी सचिव का पद संभालते ही मंडी में किसानों की समस्याओं को सुनकर कर्मचारियों की बैठक लेकर कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

