jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

केंद्रीय कर्मचारियों की चमकी किस्मत, DA में बढ़ोतरी के साथ मिलेगा 3 महीने का एरियर, हुआ ऐलान

7th Pay Commission : अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। सरकार इस नवरात्रि और दिवाली के बीच में अपने कर्मचारियों के लिए डीए की घोषणा कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से अपने डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक DA में 4 फीसदी का इजाफा होने की संभावना है। जबकि पहले 3 फीसदी का इजाफा होने जा रहा था।

7th Pay Commission

सरकार जब भी डीए में इजाफे का ऐलान करें लेकिन इसे 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। यानि कि यदि सरकार इस अक्टूबर में डीए बढ़ने का ऐलान करती है तो तीन महीने का डीए एरियर अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलेगा। इसका अर्थ है कि दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी लगने जा रही है।

डीए में होगा 4 फीसदी का इजाफा

वहीं इंडस्ट्रियल लेबर के डेटा के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर डीए का कैलकुलेशन किया जाता है। फॉर्मूल के आधार पर केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। इस इजाफे के बाद डीए 46 फीसदी तक पहुंच सकता है। सरकार के DA को बढ़ाने से कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा।

- Install Android App -

इतनी बढ़ेगी सैलरी

वहीं सरकार के 4 फीसदी डीए के बढ़ने से कितना इजाफा होगा। बता दें यदि किसी कर्मचारी का वेतन 50 हजार रुपये है और उसका बेसिक वेतन 15 हजार रुपये है तो उनको डीए के तौर पर 6300 रुपये मिलते हैं, जो कि मूल सैलरी का 42 फीसदी है। यदि डीए में 4 फीसदी का इजाफा होता है। तो सैलरी में डीए को बढ़ाकर 6900 रुपये मंथली किया जाएगा। यानि कि सैलरी 600 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो जाएगा। यदि किसी की सैलरी मंथली 50 हजार रुपये है और उसकी बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये है तो सैलरी में 600 रुपये का मंथली बढ़ेगा।

डीए एरियर में होगा इजाफा

वहीं बढ़ा हुए डीए 1 जुलाई से मिलगा। इसका अर्थ है कि यदि सैलरी में 600 रुपये मथली इजाफा होगा तो वेतन में 3 महीने का डीए एरियर यानि कि इस जुलाई-सितंबर तक का रूका हुआ डीए भी मिलेगा। इसका अर्थ है कि सैलरी में अक्टूबर का डीए भी मिला दें तो 2400 रुपये इस अक्टूबर की सैलरी में आएंगे। दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए का लाभ मिल सकता है। इसके साथ में सरकार दिवाली में बोनस भी देगी।

इन राज्य के कर्मचारियों को मिल रहा भत्ता

बता दें मंहगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। वहीं मंहगाई राहत यानि कि डीआर पेंशनर्स को दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार इजाफा होता है। बहराल 1 करोड़ से अधिक केंद्र सरकरा के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी डीए मिल रहा है। इस मार्च महीने में डीए में 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। अभी मौजूदा डीए दर को देखते हुए डीए में 4 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है। हाल ही में मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य सरकारों ने अपने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में इजाफा किया है।