jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा 90 हजार रुपये तक का इजाफा

फरवरी 2022 केंद्र सरकार के 1 करोड़ से ज्‍यादा कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए जबर्दस्‍त खबर लाई है। उनकी सैलरी फिर से बढ़ने वाली है। उसमें 6480 रुपये से लेकर 90 हजार रुपये सालाना तक की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी महंगाई भत्‍ते यानि Dearness Allowance के तौर पर होगी। जी हां, उनके महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी का ऐलान होली के आसपास होगा लेकिन जानकारों ने साफ किया है कि जनवरी 2022 में DA कितना बढ़ेगा।

AICPI-IW में दिसंबर में आई गिरावट

- Install Android App -

DA कैलकुलेशन एक्‍सपर्ट हरिशंकर तिवारी ने Jagran.com को बताया कि दिसंबर, 2021 के लिए AICPI-IW  के आंकड़े जारी हो गए हैं। दिसंबर में हालांकि यह 0.3 अंक घटकर 125.4 अंक पर आ गया है। वहीं नवंबर, 2021 में यह 125.7 अंक पर था। यानि नवंबर 2021 की तुलना में इसमें 0.24 प्रतिशत की कमी आई है। लेकिन इससे महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी पर खास असर नहीं पड़ेगा।

महंगाई भत्‍ते में 3 फीसद की बढ़ोतरी होगी

तिवारी ने बताया कि लेबर मिनिस्‍ट्री के AICPI IW के आंकड़े आने के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार महंगाई भत्‍ते में 3 फीसद की बढ़ोतरी होगी। इसका सीधा फायदा करोड़ों केंद्रीय और राज्‍य कर्मचारियों को होगा। उनकी सैलरी में बंपर हाइक आएगा। DA में यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर 2021 के लिए है।