jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Big News: केबिनेट मंत्री के बंगले पर देर रात चली गोली, जवान की खून से लथपथ मिली लाश, एसपी कलेक्टर पहुंचे बंगले

Cg Raipur: राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के बंगले में एक जवान ने खुद को देर रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार देर रात बंगले के गार्ड रूम में गोली चलने की आवाज आई उसके बाद अन्य गार्ड गार्ड रूम में गए तो जवान का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में ही बंदूक भी पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बंगले और आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर एसपी और कलेक्टर पहुंचे –

- Install Android App -

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में मंत्री दयालदास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगला में CAF जवान रोहित सलामे की पोस्टिंग थी। रात करीब 2 बजें के लगभग रोहित सलामे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम में पहुंचा था। इसके बाद उसने अपने सर्विस राॅयफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा राह है कि मृतक जवान एक सप्ताह पहले पच्चीस दिन की छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।

गंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के वक्त मंत्री दयाल दास बघेल बंगले में ही मौजूद थे। जवान ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी खुलासा नही हो सका है।