jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

क्राइम पेट्रोल में काम करने वाली इंस्पेक्टर ने करवाया खुद का रेप, फिर रचा ये खेल

महाराष्ट्र। भोसारी में एक बिजनेसमैन पर फर्जी रेप केस कराने आई एक्ट्रेस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह एक्ट्रेस एक बिजनेसमैन को फंसाकर उससे पैसों की मांग कर रही थी और रेप केस करवाने की घमकी दे रही थी। व्यापारी ने पहले ही पुलिस को पूरी जानकारी दे दी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम पेट्रोल सीरियल में इंस्पेक्टर का रोल कर चुकी एक्ट्रेस पूजा जाधव अपने गिरोह के अन्य लोगों की मदद से 10 लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी और लाखों रुपए कमा चुकी थी।

भोसारी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एएच भोसले ने बताया कि आरोपी महिला पूजा जाधव व पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी एक शख्स से पांच लाख रुपए की फिरोती मांग रहे थे और रेप केस की धमकी दे रहे थे। कालेवाड़ी के रहने वाले 30 वर्षीय शख्स ने पुलिस थाने जाकर इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिन लोगों के खिलाफ शिकायत कराई गई थी उनमें माया सावंत, माया ओव्हाल, अनीता जाधव, प्रणाली पवार, रविंद्र सिरसाम और पूजा जाधव शामिल थे। पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं।

- Install Android App -

ऐसे आया था आइडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को सीरियल में काम करने के दौरान स्पेशल इन्वेस्टिगेशन देख लोगों को अपना शिकार बनाने का आइडिया मिला था। इसके बाद वह अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर शिकार को अपने जाल में फंसाती थी। शख्स के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद महिला उनपर रेप केस करने की धमकी देती और बदले में रुपयों की मांग करती थी। हालांकि, इस बार पीड़ित शख्स ने पुलिस को जाकर सब बता दिया। जिसके बाद जांच शुरू की गई और इसी तरह के कई अन्य मामले भी उजागर हुए।