jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

जर्जर भवन में शारीरिक संबंध बना रहे थे प्रेमी युगल, दीवार गिरने से प्रेमी की मौत प्रेमिका घायल

झारखंड। तेज बारिश के दौरान खंडहर भवन में शारीरिक संबंध बना रहे प्रेमी युगल के ऊपर अचानक से भवन की छत गिर गई जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती के दोनों पैर टूट गए। युवती के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यह अजीबोगरीब मामला झारखंड के गढ़वा जिले से सामने आया है। जनपद के करकोमा गांव में रहने वाले दशरथ भुइयां के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए दशरथ भुइयां के एक रिश्तेदार की बेटी आई थी। शाम को बारात जानी थी।

- Install Android App -

बताया जाता है कि शुक्रवार को शाम बारात जाने के बाद घर पर कुछ महिलाएं एवं यह युवती मौजूद थी। शादी की खुशी में महिलाए नाच-गाने में व्यस्त थी। इसी बीच युवती ने मौका पाकर पास के ही सिरहे गांव में रहने वाले अपने प्रेमी मेहता उर्फ बाबूराम को फोन करके मिलने के लिए बुला लिया। दोनों एकांत में मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए पास में ही पड़े एक खंडहर मकान में पहुंच गए। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। प्रेमी युगल शारीरिक संबंध बना रहे थे कि अचानक जर्जर भवन की छत नीचे आ गिरी। छत के मलबे में दबने से प्रेमी बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती के दोनों पैर टूट गए।

युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और युवती को मलबे से बाहर निकाला। युवक को भी मलबे से बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यह मामला आस-पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में मृतक युवक के परिजनों ने साजिश के तहत बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।