jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

खंडवा : यात्रियों की असुविधा को लेकर डी. आर. एम के नाम दिया ज्ञापन।

खंडवा : सद्भावना मंच ने रेलवे स्टेशन परिसर के गेट बंद कर दिए जाने के कारण ऑटो को खड़े रहने के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने से यात्रियों को विशेष कर दिव्यांगों एवं सीनियर सिटीजन को हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए डीआरएम भुसावल के नाम एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक अरविंद साहा को दिया। मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया ऑटो को स्टेशन परिसर के अंदर एवं बाहर दोनों जगह नहीं खड़े रहने दिया जा रहा है। परिसर के अंदर रहने पर उन पर आर पी एफ कार्रवाई कर रहा है तथा बाहर खड़े रहने पर ट्रैफिक पुलिस उनके खिलाफ चालान बना रही है। गेट के बाहर ऑटो खड़े रहने के कारण कभी भी कोई भयंकर दुर्घटना हो सकती है। हर स्टेशन पर ऑटो, टैक्सी, एवं गाड़ियों के लिए ड्रॉप एंड गो सुविधा होती है। जबकि खंडवा में ऑटो तथा टैक्सियों को न तो परिसर के अंदर और ना ही बाहर खड़े रहने दिया जा रहा है। यात्रियों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता है तथा टैक्सी वालों का भी रोजगार प्रभावित हो रहा है। अतः जनहित में सद्भावना मंच द्वारा डीआरएम से मांग की गई है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक समय में कुछ संख्या में ऑटो वालों को परिसर के अंदर खड़े रहने की अनुमति दी जाए। ऑटो वालों से भी रेलवे तथा पुलिस को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करते हुए निश्चित संख्या में ही ऑटो परिसर के अंदर एवं बाहर रखने की उम्मीद की गई है।