jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

खंडवा : सदभावना मंच व्दारा महा परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को याद कर चित्र पर किया माल्यार्पण |

बाबा साहब के बताएं मार्ग पर हम चले – श्री जैन 

- Install Android App -

खंडवा : संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को आज पूरा देश मानकर पालन कर रहा है। सभी ने बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर देश की सुरक्षा और विकास में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। बाबा साहब अमर है और आज भी उनके संविधान के रूप में वे हमारे बीच में है। बाबा साहब के बताएं मार्ग पर हम चले। यह बात सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा बाबा साहब के 67 वें महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मंच में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं। मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि उपस्थित मंच सदस्यों व्दारा महा परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया गया। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डा. जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, सुनील चौरे उपमन्यु, अरूण सोनी, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, नारायण फरकले, राधेश्याम शाक्य, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, कैलाश पटेल आदि सदस्य मौजूद थे।