खुलेआम बिक रही ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध शराब, महीनों से आबकारी विभाग के कार्यालय में लटका है ताला, SDM ने किया औचक निरीक्षण, आबकारी अधिकारियों में मचा हड़कंप
के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। होशंगाबाद-हरदा मेन रोड पर स्थित आबकारी विभाग का कार्यालय महीनों से बंद की सूचना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को एसडीएम अखिल राठौर आबकारी कार्यालय पहुंचे तो वहां उपस्थित नागरिकों से चर्चा में जानकारी लगी कि यह कार्यालय बहुत ही कम खुलता है। जहां गेट पर ताला लगा हुआ था धूल जमी हुई थी यह देख एसडीएम अखिल राठौर ने नाराजगी व्यक्त की और आबकारी अधिकारियों से चर्चा की एसडीएम अखिल राठौर ने पत्रकारों से कहा कि जिला प्रशासन से चर्चा कर यह कार्यालय को तहसील कार्यालय में ही शिफ्ट किया जाएगा शहर से एक तरफ होने के कारण यहां उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय नहीं खोला जाता है।
धूल जमी देखकर ही लग रहा है कि महीनों से कार्यालय नहीं खुला वही कार्यालय के पास रहने वाले नागरिक ने बताया कि यह कार्यालय दो-तीन महीने से बंद है कभी-कभी ही खुलता है एसडीएम अखिल राठौर ने तत्काल पंचनामा कार्रवाई करते हुए संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी उपस्थित पत्रकारों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। आबकारी विभाग के कार्यालय मैं अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने से शहर सहित ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब खुलकर बिक रही है क्योंकि यहां कार्यालय और स्टाफ तो कागजों में ही चलता है इसीलिए गांव में खुलकर शराब बेची जा रही है अगर कार्यालय खुले तो नागरिक शिकायत कर सके लेकिन जब कार्यालय नहीं खुलता है तो शिकायत कहां करें। पूरे मामले में एसडीएम अखिल राठौर का कहना है कि लगातार शिकायत मिल रही थी शिकायत के बाद निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यालय बंद पाया गया और कार्यालय के आसपास धूल जमी हुई थी जिससे लग रहा था कि महीनों से कार्यालय नहीं खुला।

