jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

गणतंत्र दिवस पर हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल करेंगे ध्वजारोहण

मकड़ाई समाचार हरदा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल होंगे। कृषि मंत्री श्री पटेल कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

- Install Android App -

गणतंत्र दिवस समारोह का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम निर्धारित
गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। गुरूवार 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ध्वजारोहण करेंगे तथा 9ः01 बजे राष्ट्रीय गान होगा। तत्पश्चात प्रातः 9ः06 बजे मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे, 9ः15 बजे मुख्यमंत्रीजी के संदेश का वाचन कर प्रातः 9ः30 बजे मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और इसके बाद प्रातः 9ः45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे तथा प्रातः 10ः15 बजे विभागीय झांकियां प्रदर्शित की जाएगी एवं 10ः30 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।