jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

गांव में अज्ञात बीमारी से 61 ग्रामीणों की हो चुकी है मौत, 20 दिन बाद पहुंची स्वास्थ्य टीम

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा ब्लाक का रेगड़गट्टा गांव में अज्ञात बीमारी से 61 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई ग्रामीण हाथ-पैर में सूजन की बीमारी से पीड़ित थे। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारी से ग्रसित लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद वापस भेज दिया गया। अभी हालात समान्य है, लेकिन मेडिकल की टीम 20 दिनों बाद गांव पहुंची। वहीं उससे पहले पहुंचे मंत्री कवासी लखमा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कही थी।

करीब 20 दिनों के बाद मेडिकल कालेज जगदलपुर की टीम रेगड़गट्टा गांव पहुंची। जहां मेडिकल टीम ने बीमारी से पीड़ित ग्रामीणों का खून व अन्य सैंपल लिया। उसके अलावा ग्रामीणों के खान-पान की भी जांच की और गांव में बनने वाली शराब का भी सैंपल लिया। दिनभर गांव में रूकी टीम ने अलग-अलग सैंपल लिया और बीमारी से पीड़ित मरीजों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उसके बाद देर शाम को टीम जिला मुख्यालय पहुंची व दूसरे दिन यानी की गुरुवार को वापस जगदलपुर के लिए रवाना हो गई। मेडिकल टीम एक अगस्त को प्रभावित गांव रेगड़गट्टा के लिए जाने वाली थी लेकिन उस समय नक्सल मुठभेड़ होने के कारण टीम कोंटा से वापस आ गई। उसके बाद फिर 20 दिन बाद बुधवार को गांव तक पहुंची और सैंपल लेकर वापस लौट गई।

- Install Android App -

मंत्री कवासी लखमा गए थे गांव

मंत्री कवासी लखमा 12 अगस्त को भेजी पहुंचे थे वहां से दुपहिया पर सवार होकर रेगड़गट्टा गए थे। जहां पर ग्रामीणों से मुलाकात की और बीमारी को लेकर विस्तृत जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों से बेहतर इलाज करने व मेडिकल टीम भेजने की बात कही थी। साथ ही ग्रामीणों को कहा था कि सैंपल देने व इलाज में सहयोग करे। जिसके बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची और सेंपल लेकर वापस लौटी।