jhankar
ब्रेकिंग
तार चोरी के आरोपियों को टिमरनी पुलिस ने किया गिरफ्तार शहर की शराब अब गांव-गांव: कजलास में पकड़ी गई बोलेरो,  आरोपी फरार पुलिस तलाश में जुटी CM मोहन यादव ने सराहा ‘नर्मदा अमृत’ मॉडल, कचरे से बन रही जैविक खाद मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी पहुँची 85 हजार एमवीए के पार मार्च 2027 के पहले सोलर लगवायें, सब्सिडी का लाभ पायें जिले में ‘ई-विकास’ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण, किसानों के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु पंजीयन प्रारंभ प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी जिले में “संडे ऑन साइकिल” रैली का हुुआ आयोजन

गाय को टक्कर मारकर भागा ट्रक चालक, हिंदू सेना में आक्रोश

के के यदुवंशी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। नगर में आए दिन ट्रक चालकों की मनमानी से नागरिक परेशान है तेज गति से वाहन चलाकर नागरिकों को और जानवरों को भी टक्कर मार रहे हैं। प्रशासन द्वारा तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और वाहन चालक फरार हो जाता है ऐसा ही मामला शनिवार दोपहर हरदा होशंगाबाद मेन रोड स्टेट बैंक के पास घटित हो गया शनिवार दोपहर को तेज गति से होशंगाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने एक गाय को टक्कर मार दी टक्कर मारते ही हिंदू सेना के कार्यकर्ता एकजुट हो गए और सड़क पर खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की ट्रक का पीछा करने के बाद भी तेज गति से ट्रक चालक फरार हो गया प्रशासन और हिंदू सेना ने के कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा किया लेकिन ट्रक नहीं पकड़ाया दिन के उजाले में घटना घटी ट्रक वाला फरार हो गया अगर रात का मामला होता क्या होता हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम का प्रयास किया एस डी एम डी एन सिंह तहसीलदार दिनेश सावले थाना प्रभारी संजय चौकसे को जैसे ही घटना की जानकारी मिली घटनास्थल पर पहुंच गए और हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं को समझाया और कहा कि आने वाले दिनों में भारी वाहनों को बायपास से निकाला जाएगा जो भी वाहन चालक बाजार क्षेत्र से आएगा कठोर कार्रवाई की जाएगी बाईपास के दोनों छोर पर भारी वाहन प्रवेश ना करें बैरिकेड लगाए जाएंगे प्रशासन के समझाने के बाद हिंदू सेना के कार्यकर्ता मान गए और चक्का जाम की स्थिति बन गई थी। वाहनों की लंबी कतार लग गई थी प्रशासन के समझाने के बाद हिंदू सेना सड़क से हटने से वाहन निकलना शुरू हो गऐ लगभग 30 मिनट तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही गाय का एक्सीडेंट होने पर हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने एसडीएम डी एन एन सिंह तहसीलदार दिनेश सावले थाना प्रभारी संजय चौकसे से नगर पालिका सीएमओ यशवंत सिंह राठौर के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया। संभाग प्रमुख नरेंद्र रघुवंशी, जिलाध्यक्ष कल्लू राठौर, नगर प्रभारी सुजीत यदुवंशी, तहसील अध्यक्ष बंटी बैरागी, नगर मंत्री राज विश्वकर्मा, नगर प्रवक्ता दीपक हिंदुस्तानी, कार्यालय मंत्री तुषार लोवंशी, महासचिव शिवम गोर, सुधीर साध, नितेश राठौर, सुरेंद्र बामणिया, मोहित शुक्ला, अभिजीत ठाकुर, आयुष राठौर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।