jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

ग्राम बड़झिरी के पंचायत सचिव व रोजगार सहायक को पद से पृथक करने के निर्देश दिए

मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार को टिमरनी विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बड़झिरी का दौरा कर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान गांव में संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। गांव में संचालित विकासकार्यों की समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। जिस पर गांव के पंचायत सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक को पद से पृथक करने के निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम कुमार शर्मा को दिए। इस दौरान एसडीएम टिमरनी महेश बडोले के साथ-साथ विभिन्न विभागों के जिला वखंड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में केरोसिन वितरण नहीं हो रहा है पिछले काफी महीनों से यह समस्या आ रही है। इस पर संबंधित डीलर पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों में से अधिकांश आवेदन अपात्रता के कारण पंचायत सचिव द्वारा निरस्त कर दिए गए हैं। पंचायत समन्वयक अधिकारी को निर्देश दिए कि अगले एक-दो दिन में गांव में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का एक बार परीक्षण करें तथा पात्रता के आधार पर सही आवेदकों का चयन कर उन्हें आवास की सुविधा दिलाएं। लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनको वनाधिकार पट्टे नहीं मिले हैं जिसके लिए वे काफी परेशान हैं। वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में वनाधिकार पट्टों के लिए पुनः प्रक्रिया शुरू करें तथा पात्र लोगों को पट्टे दिलवाएं।

ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि उनके गांव में खाद बीज वितरण की व्यवस्था सहकारी समिति के माध्यम से नहीं है, इसके लिए उन्हें रहटगांव जाना पड़ता है जिससे काफी परेशानी होती है, अतः मगरदा सोसाइटी से खाद बीज वितरण की व्यवस्था करें। सहकारिता विभाग के अधिकारियों को इस कार्य के संबंध में निर्देश दिए। पंचायत समन्वयक अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में अगले दो-तीन दिन लगातार बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं संबंधी आवेदन एकत्र करें, और उनका मौके पर ही निराकरण कराएं। जरूरी हो तो घर घर जाकर आवेदन लें और उनका निराकरण करें। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव की शिक्षक अंशु बाला चौहान गत 31 मार्च से लगातार अनुपस्थित हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। शिक्षक अंशु बाला चौहान को पद से पृथक करने के लिए कार्यवाही शुरू करने के निर्देश विकास खंड शिक्षा अधिकारी को दिए।