jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

घरेलू बाजार में सोना महंगा, 55 हजार का आंकड़ा पार, चांदी 77 हजार के रिकॉर्ड स्‍तर के पार, जानिये आज के दाम

Gold price 7 August: सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनकी कीमतें अब रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुकी हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की मांग बढ़ने से यह अपने उच्‍चतम शिखर तक पहुंच सकता है। चांदी भी इस समय सर्वाधिक महंगे दामों पर है। इस तेजी का कारण इन धातुओं में हो रहे निवेश को माना जा रहा है। कोरोना संकट के चलते एवं लॉकडाउन के असर के कारण बाजार लंबे समय तक प्रभावित रहा। इसके चलते सोना सस्‍ता हो गया था। लेकिन अब अनलॉक के दौर में फिर से बाजार में रौनक लौट आई है। आज शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों के दामों में फिर उछाल आ गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:53 बजे अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 75 रुपये या 0.13 फीसद की तेजी के साथ 55,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चल रहा था। पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 55,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। चार सितंबर, 2020 के अनुबंध वाली चांदी की कीमत 1,269 रुपये या 1.67 फीसद के भारी उछाल के साथ 77,321 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर चल रही थी। इससे पहले शुक्रवार को वायदा बाजार बंद होने के समय चांदी की कीमत 76,052 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी, कोरोना वायरस की वजह के इकोनॉमी में सुस्त रिकवरी के संकेत की वजह से डिमांड में वृद्धि के चलते सोना और चांदी के दाम में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में भी भारी बढ़त देखने को मिली रही है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह है आज का सोने का वायदा भाव

- Install Android App -

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 2.80 डॉलर या 0.14 फीसद की बढ़त के साथ 2073.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, हाजिर बाजार में कीमतों में 4.01 डॉलर या 0.19 फीसद की कमी देखने को मिल रही है। इस तरह सोने का हाजिर भाव 2,059.53 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।

वायदा बाजार में ये हैं चांदी की कीमतें

चांदी के वायदा भाव के बारे में अगर बात करें तो कॉमेक्स पर चांदी 0.44 डॉलर या 1.53 फीसद की तेजी के साथ 28.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। दूसरी ओर स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत भी 0.38 डॉलर या 1.30 फीसद की गिरावट के साथ 28.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है।