jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

घरेलू बाजार में सोना हुआ सस्‍ता, जानिये आज के दाम

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार और चढ़ाव का क्रम जारी है। आज 24 अगस्‍त को कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन वायदा बाजार में सोना सस्‍ता हो गया है। MCX पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बाजार खुलने के बाद सोने के दाम में और गिरावट देखने को मिली और यह एक समय में 339 रुपये की गिरावट के साथ 51,677 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 5 फरवरी, 2021 के अनुबंध वाले सोने की वायदा कीमत 403 रुपये यानी 0.77 फीसद की टूट के साथ 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। इससे पिछले सत्र में फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का बंद भाव 52,403 प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर में डिलिवरी वाला सोना 156 रुपये की गिरावट के साथ 51,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। दोपहर 1:48 बजे अक्टूबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 39 रुपये यानी 0.7 फीसद की गिरावट के साथ 51,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 8.40 डॉलर यानी 0.43 फीसद की तेजी के साथ 1,955.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह सोने की हाजिर कीमत 6.84 डॉलर यानी 0.35 फीसद की तेजी के साथ 1,947.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है।

- Install Android App -

वैश्विक बाजार में यह है अपडेट

MCX पर चार सितंबर वाली चांदी की कीमत दोपहर 1:52 बजे 165 रुपये यानी 0.25 फीसद की गिरावट के साथ 66,902 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 67,067 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था। दिसंबर, 2020 के अनुबंध वाली चांदी की कीमत 183 रुपये यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 69,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। इससे पिछले सत्र में इसका बंद भाव 69,643 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी 0.11 डॉलर यानी 0.42 फीसद की तेजी साथ 26.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है। हाजिर बाजार में चांदी का कारोबार 0.02 डॉलर यानी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 26.77 डॉलर प्रति औंस पर हो रहा है।