jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

चाकलेट का लालच देकर आठ साल की बालिका से दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले के सारनी थाना क्षेत्र में आदिवासी समाज की आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर शाम की है। इस घटना से स्‍थानीय लोगों में बेहद आक्रोश है। चाकलेट देने के बहाने आरोपित नाजिर उर्फ सोनू अंसारी (29)ने बालिका को घर में बुलाया। जहां उसने बालिका के साथ गंदी हरकत की। बालिका जब देर तक अपने घर नहीं पहुंची तो उसका भाई उसे तलाशते हुए आरोपित के घर पहुंचा। तभी बालिका रोते हुए निकली और घर जाकर मां को घटना बताई। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। आरोपित के घर पहुंचकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

- Install Android App -

घटना का पता चलते ही बजरंग दल के अलावा आदिवासी समाज के लोग रात 11 बजे सारनी थाना पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए आरोपित को फांसी देने की मांग करते रहे। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद भी रात में सारनी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के परिजनों से चर्चा की। विरोध कर रहे लोगों को ठोस कारवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोग शांत हुए। पीड़ित बालिका का घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य होने के कारण घर भेज दिया गया है। सारनी एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धारा 376, पाक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।