jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

ट्रैक्‍टर ने स्‍कूटी सवार को कुचला, दो युवती की मौत, एक युवक घायल

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिला में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को चपेट में लेकर कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आई दोनों लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने कर शव को स्वजनों को सौंप दिया है।

- Install Android App -

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लड़कियों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरा घटना धमतरी जिला के मगरलोड थाना क्षेत्र की है। देर शाम के मगरलोड विकासखंड के खैरझिटी बेलोदी नहर के पास ये घटना हुई। बताया जा रहा हैं कि क्षमा निषाद और भारती पटेल एक साथ फार्मा कंपनी में काम करती थी। दोनों सहेलियां एक अन्य साथी के साथ स्कूटी से दवा का आर्डर लेने मगरलोड की ओर रवाना हुए थे।
इसी दौरान बीच रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार तीनों लोगों को चपेट में लेकर कुचल दिया। इस दुर्घटना में जहां ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी चला रहा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं स्कूटी में सवार क्षमा निषाद और भारती पटेल ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों लड़कियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घायल युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी के बाद मगरलोड पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि क्षेत्र में कई ऐसे ट्रैक्टर मालिक हैं जो नौसिखियों को ट्रैक्टर चलाने दे देते हैं जिनके पास ना तो वाहन चलाने लाइसेंस होता है और न ही उन्हें वाहन चलाने की पूरी जानकारी होती है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में हो चुकी है। लोगों ने घटना के बाद ट्रैक्टर चला रहे वाहन चालकों के सघन जांच की मांग की है।