jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

चाकू की नोंक पर नर्स का बनाया अश्लील Video, वायरल करने की धमकी देकर प्राइवेट पार्ट पर चलवाया ब्लेड

छात्रा माल सीएचसी में नर्स का प्रशिक्षण ले रही थी

लखनऊ। दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सीएचसी में नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही युवती को जूनियर ने माता-पिता को मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद चाकू की नोंक पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर युवती को निजी अंग पर ब्लेड से वार करने पर मजबूर किया। फिर उसने वीडियो वायरल कर दिया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार एक गांव की युवती बिजनौर के इंस्टीट्यूट से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में माल के भवानीपुर गदहों का आवेंद्र सोनवानी भी कोर्स कर रहा है। जूनियर होने के बाद भी उसने युवती से दोस्ती कर ली। छात्रा माल सीएचसी में नर्स का प्रशिक्षण ले रही थी। इसकी जानकारी होने पर आवेंद्र लगातार सीएचसी आने-जाने लगा। इसी दौरान उसने युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर एक दिन कॉल कर धमकाया कि जो कहता हूं वह नहीं करोगी तो तुम्हारे माता-पिता को जान से मार दूंगा। इससे युवती डर गई। आवेंद्र लगातार उसे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करता और धमकी देता कि यदि किसी को इसके बारे में बताया तो अंजाम खतरनाक होगा।

आवेंद्र ने युवती पर शादी का दबाव बनाया और इनकार करने पर चाकू की नोंक पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मनमानी करने लगा। एक दिन आरोपी ने वीडियो कॉल कर कहा, शादी नहीं की तो वह उसे मारकर खुद को गोली मार लेगा। इसके बाद युवती से खुद ब्लेड से निजी अंग पर वार करने के लिए कहा। आवेंद्र ने इसे रिकॉर्ड भी कर लिया। बाद में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी कर दिया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे पीड़िता को लेकर माल थाने गए।