के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार
सिवनीमालवा। शहर के जेल रोड स्थित अग्रवाल परिवार के इकलौता चिराग ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जिससे शहर में शोक छा गया। अग्रवाल परिवार के जेल रोड पर रहने वाले शिवम (24) पिता लोकेश अग्रवाल ने मंगलवार शाम को जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन स्थानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर शेखर रघुवंशी ने प्राथमिक उपचार कर होशंगाबाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। डॉ शेखर रघुवंशी ने बताया कि अधिक जहरीला पदार्थ खा लिया था। सल्फास जैसा प्रतीत हो रहा जिला चिकित्सालय ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। शिवम ने मरने से पहले अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला था कि मैं मर जाऊं तो दुआओ में याद रखना। शिवम इकलौता लड़का था वही तीन बहनों की शादी हो गई थी। एक बहन हरदा में रहती है। वह इकलौता माता-पिता का सहारा था। वह धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहता था। उसने अपनी जीवन लीला समाप्त क्यो कर ली। आखिर उसने ऐसा कदम क्यो उठाया फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। इलाज कर रहे डॉक्टर रघुवंशी ने बताया कि जहरीला सल्फास जैसा जहर की मात्रा ज्यादा होने के कारण शिवम को होशंगाबाद रेफर किया रास्ते में मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सब सौंप दिया गया। परिजनों के द्वारा स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें शहर के नागरिक उपस्थित रहे।
इनका कहना है।
मर्ग कायम कर जांच में लिया है मामले की जांच के बाद कुछ बता पाएंगे !
थाना प्रभारी जितेंद्र यादव , सिवनी मालवा।

