jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

जादू टोने के शक में शराब में जहर मिलाकर शराब पिलाकर हत्या करने वाले आरोपियों को आजीवन कारोवास

डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो

- Install Android App -

बैतूल:- ग्राम झापल पीपलढाना थाना चिचोली द्वारा मृतक चुम्मा को जादू टोने की बात को लेकर शराब में जहर मिलाकर शराब पिलाकर हत्या कर दी थी । प्रकरण की विवेचना तत्कालीन निरीक्षक आर.डी. शर्मा थाना प्रभारी चिचोली द्वारा की गई थी । प्रकरण की विवेचना के दौरान मृतक का विसरा एवं आरोपीगण के कब्जे से जप्तशुदा जहर को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट मे मृतक के विसरा में वही जहर के अंश पाये गये जो आरोपीगण के कब्जे से जप्त किया गया था ।

प्रकरण का अनुसंधान पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण को चिन्हित किया गया था । प्रकरण विचारण के दौरान बैतूल पुलिस द्वारा साक्षियो को समय – समय पर उपस्थित कराया जाकर जिला अभियोजन अधिकारी श्री एस.पी. वर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक पैरवी की गई , पैरवी में वरिष्ठ ए.डी.पी.ओ.  अमित कुमार राय एवं श्रीमती वंदना शिवहरे द्वारा सहयोग किया गया । प्रकरण में कुशलतापूर्वक की गई विवेचना एवं पैरवी के परिणामस्वरूप प्रकरण में विचारण उपरांत माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायालय के अतिरिक्त चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय बैतूल द्वारा दिनांक 31.8.2021 को निर्णय पारित कर उक्त तीनो आरोपीगणो को धारा 302 भा.द.वि. में आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया हैं ।