jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : गुलजार भवन में नगर पालिका की अपूर्ण दुकान में निवासरत् दो बहनें जो उम्र में काफी वृध्द है, एक... हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम

जानें कौन है भारतवंशी ऋषि सुनक, जो बन सकते हैं ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री

Rishi Sunak Next Prime Minister of UK : बोरिस जॉनसन के पद छोड़ने के लिए के बाद कई उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इन सभी दावेदारों के बीच भारतवंशी ऋषि सुनक को शीर्ष दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। वह न केवल महामारी के दौरान अपनी नीतियों के लिए बल्कि कुख्यात “पार्टीगेट” घोटाले के लिए भी चर्चा में रहे हैं, जिससे अंततः बोरिस जॉनसन सरकार में संकट पैदा हो गया था।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कंजरवेटिव पार्टी के नेता का पद से भी इस्तीफा देने को सहमत हो गए हैं। अक्टूबर में नए ब्रिटिश प्रधानमंत्री के चुनाव होने तक वे 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रभारी बने रहेंगे। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौड़ में भाग लेने के लिए एक टोरी सांसद को 8 सहयोगियों द्वारा मनोनीत किया जाना चाहिए। यदि दो से अधिक सांसद स्वयं को आगे रखते हैं और आवश्यक नामांकन प्राप्त करते हैं, तो एक नेता का चयन करने के लिए गुप्त मतदान किया जाता है।

ब्रिटेन के पीएम पद के लिए ये नेता रेस में

- Install Android App -

बोरिस जॉनसन के बाद प्रधानमंत्री बनने की रेस में ऋषि सूनक, लिज़ ट्रस, जेरेमी हंट, बेन वालेस, पेनी मॉर्डंट और नादिम ज़ाहावी जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। गौरतलब है कि ऋषि सूनक ने मंगलवार को वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। ऋषि सूनक महामारी के दौरान अपनी नीतियों के साथ-साथ कुख्यात “पार्टीगेट” घोटाले के लिए भी चर्चा में रहे थे, जिसके कारण बोरिस जॉनसन सरकार में संकट में आ गई।

जानिए कौन है ऋषि सुनक

ऋषि सनक के माता-पिता भारतीय मूल के थे, लेकिन उनका परिवार पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन आया था। 1980 में साउथहैमटन, हैम्पशायर में ऋषि सूनक पैदा हुए थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया। वे तब चर्चा में आए थे, जब इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी से उनकी शादी हुई थी। ऋषि सनक का विवाह नारायण मूर्ति की पुत्री अक्षता से हुआ है। 2019 में बोरिस जॉनसन ने सूनक को वित्त मंत्री बनाया था, लेकिन हाल में ऋषि सूनक ने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सिर्फ भारतीय मूल के ऋषि सनक ही आगे चल रहे हैं।