jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

BREAKING : विधायक प्रतिनिधि के ठिकानों पर ED का छापा , 18 जगहों पर छापेमारी जारी

Jharkhand News : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह छापेमारी की। कथित टेंडर घोटाले को लेकर साहेबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर छापेमारी जारी है। यह जानकारी सूत्रों ने दी। सूत्रों का दावा है कि ईडी की इस कार्रवाई में उनके साथ केंद्रीय बलों के जवान भी हैं।

BJP सांसद ने कसा तंज

- Install Android App -

ED की रेड पर गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, ” पत्रकारों ने सुबह से परेशान कर दिया, उनकी जानकारी ही आम जनता तक बता रहा हूं। पंकज भाग नहीं पाया? आख़िर ED की जॉंच में उसके यहां छापेमारी चालू हो गई, बेचारा इंतज़ार भी कर रहा था, मुख्यमंत्री जी का प्रतिनिधि भी है।”

जांच से डरने वाले नहीं

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मीडिया से बातचीत करते हुए पंकज मिश्रा ने कहा था कि वो ईडी की जांच से डरने वाले नहीं हैं। वो तैयार बैठे हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। उन्होंने कहा था कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं।