jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

जिला बस एसोसिएशन ने कलेक्टर और डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल। महंगे होते डीजल, के कारण किराया में वृद्धि, लॉकडाउन में बसें बंद होने से हुए नुकसान की समस्या को उठाते हुए टैक्स माफ करने की मांग उठाते हुए बस ऑपरेटर्स ने शासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। बस मालिकों का कहना है कि यदि तीन दिन में उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 5 सितंबर से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और बसों का संचालन बंद कर देंगे। गुरुवार को जिला बस एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन किया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के उपरांत हड़ताल पर जाने की योजना बनाई।

इसके बाद एसोसिएशन ने कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस और जिला परिवहन अधिकारी रंजना भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। बस मालिकों की विभिन्न मांगों को लेकर एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया। इसमें वाहन टैक्स में छूट, डीजल में वृद्धि के बावजूद किराए में वृद्धि जैसी मांगों को लेकर कार्रवाई जरूरी है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 5 सितंबर से बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास आर्य ने बताया कि हमने ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि तीन दिन में समस्याएं दूर नहीं हुई तो 5 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

- Install Android App -

ज्ञापन में ये मांगें उठाईं

कोरोना काल में संचालन नहीं किया। इसीलिए दिसंबर 2021 तक टैक्स में छूट प्रदान की जाए। वाहन का उपयोग नहीं करने पर के फार्म पर कार्यालय परिसर में वाहन खड़े करवाए जाने के नए नियम का हम विरोध करते हैं।
डीजल की कीमतों के अनुसार किराए में बढ़ोत्तरी की जाए, जिस तरह अन्य राज्यों ने बढ़ोत्तरी की है।
कोरोना काल को देखते हुए बसों की आयु सीमा 15 सालों से बढ़ाकर 20 साल की जाए।