jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

जिला स्तरीय परिवार परामर्श केंद्र की बैठक कंट्रोल रूम में आयोजित हुई

हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय परिवार परामर्श केंद्र की बैठक कंट्रोल रूम में आयोजित की गई बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों की सुनवाई की गई ।सभी प्रकरण में दोनों पक्ष स्थानीय जिले के निवासी थे । दोनो पक्ष की उपस्थिति में सुनवाई हुई जिसमें आपसी रिश्तो को पुनः स्थापना के लिए प्रयास किये गए ।सभी ने अपना पक्ष रखा गया । जिसका मोके पर चर्चा कर निराकरण किया गया । जिसमे सोशल डिस्टेन्स का पूर्ण पालन किया गया ।
बैठक की जानकारी देते हुए काउंसलर रजनीश शर्मा ने बताया कि उपस्थित काउंसलर से केन्द्र से सम्वन्धित जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने केंद्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले आवेदनो का रिकार्ड हमेशा दुरुस्त रखा जाए ।श्री अग्रवाल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि प्रकरणों के निराकरण के उपरांत कुछ माह तक उस परिवार से सतत संपर्क रख उसकी समीक्षा की जानी चाहिए ताकि पीड़ित महिलाओं का हौसला कायम रखे इसके लिए संपर्क में बने रहना जरूरी है । केंद्र प्रभारी को इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए ।साथ ही उपस्थित जनो को पूर्ण पारिवारिक माहौल दिया जाना आवश्यक है । इसके लिए पर्याप्त जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हिमानी मिश्रा केन्द्र प्रभारी ज्योत्स्ना वर्मा सहित काउंसलर कमला सोनी अनिता मिश्रा राम पाराशर प्रेमनारायण लेगा आभा तिवारी जगदीश टांक उपस्थित थे ।