jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

जीत का प्रमाणपत्र ले, मध्य रात्रि में पैदल पहुंचे कान्हा बाबा, अभिजीत शाह ने सोडलपुर में मानी थी मन्नत

मकड़ाई समाचार हरदा।

- Install Android App -

आज के जमाने में साइंस को मानने वाले लोग धर्म और आस्थाओं को नहीं मानते हैं। मगर कठिन हालातों में सारे प्रयास के बाद जब आशा की किरण नहीं दिखाई देती है, तब कई बार यही आस्था बड़े कमाल दिखाती है। हाल ही हुए इस विधानसभा चुनाव में जब जीत-हार के कड़े मुकाबले में कड़ाके की ठंड में नेताओं को पसीना आने लगा, तब इसी आस्था ने अपना करिश्मा दिखाया।
टिमरनी विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतरे मकड़ाई राजघराने के युवराज और कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह अंकित बाबा ने सोडलपुर के सिद्ध तीर्थस्थल कान्हा बाबा के दरबार में मन्नत मांगी थी कि यदि उन्हें चुनाव में जीत मिली तो वे मतगणना स्थल से प्रमाण पत्र लेकर पैदल चलते बाबा के दर्शन करने उनके दरबार में आएंगे। टिमरनी के इस कड़े मुकाबले में जब उन्हें 950 मतों से जीत मिली तो अभिजीत शाह ने रात्रि 11.40 बजे हरदा में मतगणना स्थल पालिटेक्निक कालेज से पैदल चलकर मन्नत निभाई।

अंकित बाबा ने 3 दिसंबर की कड़ाके की ठंड दौरान भीषण ओस और कोहरे के बीच हरदा से टिमरनी होकर सोडलपुर तक लगभग 23-24 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर दरबार में मांगी मन्नत को निभाया। यहां बताना आवश्यक है कि इस भुआणा अंचल में जीवित समाधि लेने वाले संत-महात्माओं के पावन समाधि स्थल आज बड़ी आस्था के केंद्र हैं। जहां हर साल विशेष तिथियों में भक्तों का विशाल मेला लगता है। इसमें सोडलपुर के कान्हा बाबा का स्मरण बड़े श्रद्धाभाव से किया जाता है।