jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

टिमरनी अपडेट : छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर FIR दर्ज, ग्राम कोटवार का लड़का है आरोपी

मकड़ाई समाचार टिमरनी। टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघवाड में 13 वर्षीय नाबालिका के साथ बुरी नियत से युवक ने की छेड़छाड़, बच्ची के शोर मचाने पर युवक भाग गया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार गॉव में राम सत्ता चल रही थी। रविवार सुबह 7 बजे बालिका की माँ के कहने पर वह गॉव के मंगल भवन में साफ सफाई करने गई थी। तभी गॉव का युवक अजय दमाड़े उसे अकेला देखकर मंगल भवन में घुस गया। और बुरी नियत से छेड़छाड़ कर उसे घूमने चलने का कहने लगा। जब बालिका ने मना किया ओर चिल्लाने लगी तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवक ग्राम कोटवार का लड़का बताया जा रहा है। परिजनों को समझौते का दबाब भी मिला, पीड़िता परिजनों के साथ टिमरनी थाने रिपोर्ट लिखाने आई।

टिमरनी पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक अजय दमाड़े पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्व कर धारा 354, 506 एवं लैगिक बालको के अपराध संरक्षण 7, 8 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। टिमरनी पुलिस बालिका को बयान के लिये हरदा महिला थाना लेकर आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।