jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

टिमरनी न्यूज़ : सूदखोर पर FIR दर्ज, रुपये अधिक वसूलने और धमकाने पर मामला दर्ज

मकड़ाई समाचार टिमरनी। पुलिस सूदखोरों के विरुद्ध अभियान चला रही है। टीआई सुशील पटेल ने बताया रविवार को फरियादी शौकत अली पिता रज्जाक अली (60) निवासी वार्ड 4 ने आरोपी महेंद्र उर्फ शशांक पिता सुरेशचंद्र गुर्जर निवासी माधव कॉलोनी, टिमरनी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया महेंद्र से वर्ष 2015 में उधार लिए 75 हजार रुपए के एवज में उसने 1 लाख 35 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद भी मनमाने तौर पर ब्याज लगाकर बलपूर्वक राशि वसूलने तथा चेक के माध्यम से 2 लाख 50 हजार रुपए बैंक से निकालने व ब्याज के रूप में और भी रुपए की मांग कर ‘गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।