jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

टिमरनी : शराब के नशे में युवक नदी के पुल से लगाई छलांग मौत, गोताखोरों ने निकाला शव !

हरदा : टिमरनी में शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर दोपहर में शराब के नशे में एक युवक ने राधाबाई पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुल के समीप बने मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवाओं ने युवक को नदी के पुल से कूदता देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

- Install Android App -

घटना की जानकारी प्लाटून कमांडेट प्रभारी रक्षा राजपूत को दी गई उसके बाद होमगार्ड जवान शैलेंद्र परमार, शालिग्राम, चंद्रपाल तोमर, रूपसिंह मेहरा ने पहुंचकर नदी में से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला। मृतक युवक का नाम पप्पी पासी उम्र करीब 40 साल है। उसने दोपहर के समय अपने कपड़े और चप्पल उतार कर पुल से छलांग लगा दी।

पुलिस ने शव को पी.एम. के लिए टिमरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।