jhankar
ब्रेकिंग
नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना

ट्रक की टक्कर में बाइक सवार वकील की मौत, उपचार के अभाव में घायल वकील की अस्पताल में मौत

अस्पताल में एक घंटे तक नदारत रहे डॉक्टर, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

मकड़ाई समाचार सिवनी-मालवा। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक चालक की अस्पताल में मृत्यु हो गई। अस्पताल में युवक को लाने के करीब आधे घंटे तक उपचार नहीं मिलने से उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर नदारत रहे। अस्पताल में परिजन और उनके परिचितों ने हंगामा किया। एक घंटे तक बीएमओ डॉक्टर कांति बाथम भी मौके पर नहीं पहुंची। कलेक्टर और सीएमएचओ से बातचीत के बाद रात 9 बजे बीएमओ मौके पर पहुंची। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। युवक को घायल हालत में अस्पताल लाने के आधे घंटे तक उसे देखने कोई नहीं आया और न उपचार हुआ। उपचार के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक विपिन बिल्ले निवासी सिवनी मालवा फाइल वार्ड निवासी है जो होशंगाबाद में वकालात करता है। हादसा शनिवार शाम कृषि उपज मंडी के गेट के पास हुआ। ट्रक मंडी से निकलकर जा रहा था। उसी दौरान उसने बाइक को टक्कर मार दी।

- Install Android App -

जिसमें बिपिन और उनके साथी घायल होकर जमीन पर गिर गए। घायल युवक को तत्काल जागरूक युवाओं ने अस्पताल लेकर आये।अस्पताल में युवक को लाने के करीब आधे घंटे तक उपचार नहीं मिलने से उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। अजय पांडे और सूरज मिश्रा ने बताया हम जिम जा रहे थे। मंडी गेट के सामने बिपिन बिल्ले और उनके साथी तड़प रहे थे। बिपिन को हम अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में उस दौरान डॉक्टर नहीं थे। अस्पताल लाने के करीब आधे घंटे तक उनकी सांसे चल रही थी। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीओपी सौम्या अग्रवाल, थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगने के बाद बीएमओ काँती बाथम अब दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कर रही है।

थाना प्रभारी जीतेन्द्र यादव ने बताया की मृतक के परिजनों ने बताया की हम घायल अवस्था में लेकर आये थे परन्तु कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।