jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

तांत्रिक ने बच्ची की गर्दन काटने का किया प्रयास, गन्ने की पत्ती से काट रहा था, ग्रामीणों को देखकर भागा

Tantrik Tried to Cut Baby Girl Neck : नशे में धुत एक तांत्रित ने गन्ने की पत्ती से एक पांच साल की बच्ची की गर्दन काटने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामिणों के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के टाहमदन गांव निवासी राजेन्द्र सिंह किसान हैं। परिवार में पत्नी आशा के साथ ही एक पांच वर्षीय बेटी प्रियांशी है। मां आशा ने बताया कि शनिवार दोपहर वह खेत पर चारा लेने गई थी। इसी दौरान उसने बेटी प्रियांशी को पानी लेने के लिए घर भेज दिया। तभी तंत्र-मंत्र करने वाला बाबा सौदान सिंह ने बच्ची को रास्ते में बहला-फुसला कर अपने पास बुला लिया।

- Install Android App -

इस दौरान आरोपित ने गन्ना तोड़कर उसकी पत्ती से बच्ची की गर्दन काटने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक बुर्जुग ने उसे यह करते हुए देख लिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर तांत्रिक मौके से भाग गया। बुजुर्ग ने घायल बच्ची को उठाने के साथ ही स्वजनों के पास पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडीकल कराने के बाद आरोपित तांत्रिक बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।

भगतपुर थाना प्रभारी मेघराज सिंह ने बताया कि आरोपित बाबा सौदान सिंह को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई है।