डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल :- मुलताई के बलेगांव में मंगलवार शाम ताप्ती नदी के बहाव में बहे छात्र प्रफुल्ल का शव बुधवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नदी की झाड़ियों की जड़ों में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है तथा मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना से जहां पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार ताप्ती नदी पर पुलिया की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन किसी ने भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया वहीं जनप्रतिनिधि भी मात्र आश्वासन देते रहे। यदि नदी पर पुलिया रहती तो शायद प्रफुल्ल की मौत नहीं होती।
ग्रामीण जगदीश चौरे, देवेंद्र डढोरे, सुरेश, भारत,रणधीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुलिया एवं सड़क निर्माण की लंबे समय मांग के बावजूद पुलिया एवं सड़क का निर्माण नहीं किया गया जिससे एक घर का चिराग बुझ गया। ग्रामीणों के अनुसार प्रफुल्ल की मौत से पूरे गांव में दुःख की लहर है। प्रपुल्ल कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत एक होनहार छात्र था जो अपने मवेशियों को लेकर खेत से मंगलवार शाम घर लौट रहा था, लेकिन बारिश के कारण ताप्ती नदी में उफान के चलते वह बह गया जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही साईखेड़ा पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम बलेगांव पहुंची। रात में नदी के किनारे किनारे तथा नदी में छात्र की खोज की गई। बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम ने रात तीन बजे तक छात्र को ढूंढने के लिए भारी मशक्कत की। ताप्ती नदी में बाढ़ का पानी अधिक होने से कुछ हाथ नहीं लगा। बुधवार सुबह नदी का पानी उतरने के बाद पुनः खोज प्रारंभ की गई जिससे गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नदी के किनारे झाड़ियों की जड़ों में छात्र का शव फंसा हुआ मिला।
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम
हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज...
बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन
हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को
करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट
टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय
अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त
हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन
राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
