jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

ताप्ती महोत्सव‌ में हरदा एवं बॉलीवुड के कलाकारों ने बिखेरा रंग

मकड़ाई समाचार बैतूल। मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय एवं जिला प्रशासन बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय ताप्ती महोत्सव‌ मुलताई में शुक्रवार की अंतिम शाम हरदा जिले की कलाकार मिशा शर्मा ने अपने सात सदस्यीय टीम के साथ निमाड़ी लोकगायन की प्रस्तुति दी।

- Install Android App -

शुक्रवार की शाम हरदा जिले से आमंत्रित कलाकार दल एवं मुंबई से आमंत्रित बॉलीवुड सिंगर पूर्णीमा श्रेष्ठ का गायन हुआ ।सबसे पहले गणेश वंदना ,गणपति पहले में लऊं थारो नाम रे, गीत के साथ मिशा शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की एवं फिर अनेक गीत सुनाए तत्पश्चात पार्श्व गायिका पूर्णीमा श्रेष्ठ ने अपने गायन से संगीत सभा का समापन किया। पूर्णीमा श्रेष्ठ के क्या हुआ तेरा वादा सहित अन्य फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी।ताप्ती महोत्सव‌ विगत दस वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है जिसमें देश के दिग्गज कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है एवं मनोरंजक कार्यक्रम होते हैं। मिशा शर्मा के साथ सहगायन में वैष्णवी लाहौरे एवं हिमांशी धनगर तबले पर ईशान सोनी पैड पर योगेश धुर्वे एवं ढोलक पर मयंक मालवीय ने संगत की, संगीत संयोजन श्री सुमित शर्मा ने किया। यह त्रिदिवसीय आयोजन हाई स्कूल ग्राउंड मुल्ताई में आयोजित हुआ जहां पर भारी संख्या में आसपास के गांवों के दर्शक उपस्थिति हुए। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दुर्गादास उईके एवं विशेष अतिथि विधायक सुखदेव पांसे थे।