jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

तीन दिन से लापता 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव,घर से दूर कुएं में मिला,पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की

मकड़ाई समाचार ग्वालियर |भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम कैरुआ में पिछले तीन दिन से घर से लापता हुई 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव शुक्रवार को घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं में मिला। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा के शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए वृद्धा के शव को स्वजन के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, ग्राम कैरुआ निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला रति बाई पत्नी सिरनाम सिंह जाटव एक मार्च की दोपहर अचानक घर से गायब हो गई, वृद्ध महिला के गायब होने पर परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की लेकिन कोई सफलता परिवार जनों को दो दिन तक तलाश करने में नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे लापता वृद्ध महिला का पति घर से लगभग एक किलोमीटर दूर 11 वाले कुआं के नजदीक घूम रहा था तभी गांव के किसी एक व्यक्ति को कुएं के पास महिला की चप्पल डली हुई दिखी तो उसने वृद्ध महिला के पति को कहा एक महिला की चप्पल कुए के पास पड़ी हुई है तो पति वहां पहुंचा और उसने लापता महिला की चप्पल के आधार पर हुए में सब की तलाश की तो महिला का शव कुए में उत्तराता हुआ मिला। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक वृद्ध महिला के शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक अस्पताल भिजवाया, जहां शुक्रवार की देर शाम महिला के शव का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।