jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

तेज रफ्तार कार ने कुचला, दो की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने कार को किया आग के हवाले

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत दुगवा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे एक महिला सहित पुरुष को ठोकर मार दी जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी मौत हुई है उनमें जैतून निशा पत्नी मेहरून अब्दुल हाफिज उम्र 75 वर्ष निवासी देवरा खटखरी एवं मोहम्मद तारिक पुत्र हमीदुल्लाह उम्र 34 वर्ष निवासी पिपरा शामिल है। उक्त दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित होंडा कंपनी की कार एमपी 17 सीसी 4874 को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जब तक आग पर काबू पाते तब तक उक्त वाहन जलकर खाक हो चुका था।

- Install Android App -

बीती रात तकरीबन 10:00 बजे मुस्लिम परिवार की शादी थी जिसमें हिस्सा लेने आसपास के लोग आए हुए थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन एमपी 17 सीए9021 ने एक महिला सहित पुरुष को ठोकर मार दी जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया जबकि उसका एक साथी बुद्ध सेन गुप्ता मौके पर ही छूट गया जिसे बचाने के लिए दूसरी कार एमपी 17 सीसी 4874 से बुद्धसेन को बचाने पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने उक्त वाहन में आग लगा दी पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध आग लगाने का मामला दर्ज कर लिया है साथ ही पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि उक्त आगजनी की घटना में कौन कौन शामिल था।