jhankar
ब्रेकिंग
🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद बस स्टैंड चौराहे पर सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, लाइट और म्यूजिकल राखियों की डिमांड टिमरनी में आज प्रधानमंत्री युवा संवाद और विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम

दर्दनाक सड़क हादसे में 30 घायल, डेढ़ माह के मासूम की मौत

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के ओबैदुल्लागंज थाना क्षेत्र के बरखेड़ा विनेका के पास नेशनल हाईवे  पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 69 पर यात्री बस और डंपर में आमने-सामने सीधी टक्कर हुई,  जिससे बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए। इनमें से आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण भोपाल रेफर कराया गया। घटना शुक्रवार शाम 6:00 बजे की है। इस घटना में एक डेढ़ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई।
घटना के बाद बस और डंपर के चालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची औबेदुल्लागंज पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं गंभीर घायलों को भोपाल रेफर कराया है।  होशंगाबाद भोपाल नेशनल हाईवे 12 और 69 पर लगातार तेज रफ्तार डंपर कई हादसों को अंजाम दे चुके हैं। आलम यह रहता है कि रोज सैकड़ों की तादाद में यहां रेत से भरे ओवरलोड डंपर निकलते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाता।