jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

MP Big News: नाबालिग से रेप : ग्रामीणों ने बीच चौराहे पर कपड़े उतारकर कर दुष्कर्मी युवक की कर दी कुटाई, अब विडियो आया सामने, केस दर्ज

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। उसके बाद नाबालिग से कु कृत्य करने वाले रेप के आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो अब सामने आया है। इसमें कुछ लोग लाठियों, बेल्ट और लात-घूंसों से उसे पीट रहे हैं। एक अन्य वीडियो में उसके कपड़े उतार रहे हैं।

- Install Android App -

26 जनवरी की है घटना, नाबालिग के रिश्तेदारों ने आरोपी को पकड़ा, फिर बीच चौराहे पर पीटा । जीरापुर क्षेत्र में 26 जनवरी को एक नाबालिग (17) से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना की अंजाम देने वाला आरोपी सुनील दांगी (24) वर्ष निवासी खेजड़िया गांव का रहने वाला है। आरोपी नाबालिग को बहलाकर ले गया और रेप किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था।

इसके दो दिन बाद रविवार को आरोपी की पिटाई का वीडियो सामने आया। इस मामले में थाना प्रभारी अजय यादव का कहना है।
कि मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद शिकायत मिलने पर हमने लड़की के तीन रिश्तेदारों पर भी मारपीट का केस दर्ज किया है।