jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

देवर ने बनाई भाभी की अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा तीन साल तक गंदा काम

पलवल में देवर भाभी का रिस्ता उस समय तार-तार हो गया। जब एक युवक द्वारा अपनी भाभी को ब्लैकमेल कर तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया गया। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी अपने पति के साथ अनबन रहती थी।

लगभग तीन वर्ष से देवर अमर का पीडि़ता के घर पर आना जाना है। वर्ष 2018 में अमर ने पीडि़ता व उसके पति की अनबन का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद अमर पीडि़ता से कहने लगा कि उसने उसकी वीडियो बना ली है।

- Install Android App -


जिसके आधार पर अमर ब्लैकमेल कर पीडि़ता के साथ तभी से दुष्कर्म करता आ रहा है। 15-20 दिन पूर्व अमर ने एक ऑडियो रिकॉडिंग भेजी। जिसका पता पीडि़ता के घर वालों को लग गया। जिसके बाद अमर ने कहा कि अभी तो ऑडियो रिकॉडिंग ही भेजी है। वह वीडियो रिकॉडिंग भी भेज देगा।


जिसके बाद पीडि़ता ने अमर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।