jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

दूसरे डोज़ की तारीख़ आने के बाद भी बेड़िया में नही आ रही वैक्सीन, ग्रामीणों में रोष 

बेड़िया व कानापुर में सोमवार व मंगलवार को भी नही होगा टीकाकरण

सुनील पटल्या बेड़िया । तीसरी लहर को काबू करने को लेकर शासन प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था  करने का डिंडोरा पीट रहा है । लेकिन अभी ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 75 प्रतिशत लोगो को अब तक कोरोना वैक्सीन के टीके नही लग पाए । ऐसे में तीसरी लहर पर काबू पाना किसी मुश्किल से कम नही है । एक तरफ शासन लोगो को टीके लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं वही दूसरी ओर टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन नही आ रही है । अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भी बेड़िया व कानापुर में टीकाकरण नही होगा ।

- Install Android App -

वही 45 + के ऊपर महिलाओं व पुरुषों को दूसरा डोज़ लगवाने के मोबाइल पर आये दिन मेसेज आ रहे हैं लेकिन वैक्सीन नही आने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं । वही कही लोगो टीकाकरण की जानकारी नही होने पर टीकाकरण केंद्र पर सुबह 4 बजे से ही चक्कर लगाते हैं । ग्रामीणो ने बताया दिनभर काम छोड़कर टीके लगवाने आते हैं लेकिन टीके कम आने से हमे बेरंग लौटना पड़ता है । बेड़िया में सप्ताह के केवल एक दिन ही वैक्सीन आ रही । ऐसे में सालों लग जायेंगे टीकाकरण करने में । बेड़िया क्षेत्र बड़ा होने से भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है । ग्रामीणों की मांग है कि सप्ताह में 500 डोज़ के कम से कम पांच दिन होना चाहिए । ताकि लोगो को सही समय पर टीके लग सके । ग्रामीणों ने कहा कि बेड़िया व कानापुर के अस्पतालों में जल्द से जल्द वैक्सीन दी जाए ।