jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

शर्मनाक : खेत में अश्लील हरकतें कर रहे पिता-पुत्री को लोगों ने पकड़ा‚ मुकदमा दर्ज

Meerut– सरूरपुर थाना क्षेत्र में खिवाई गांव के जंगल में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां लोगों ने पिता-पुत्री को ईंख के खेत से आपत्तीजनक हालत में पकड़ा है। कुछ युवकों ने इस पूरे मामला वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामला गुरूवार दोपहर का बताया जा रहा है। सरूरपुर पुलिस के अनुसार मामला थाना क्षेत्र के खिवाई गांव के जंगल का है। जहां एक बुजुर्ग अपनी सगी बेटी के साथ खेत पर गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पिता-पुत्री को पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि खेत में पिता-पुत्री अश्लील हरकतें कर रहे थे‚ जिसे उन लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पिता-पुत्री के साथ मारपीट भी की। वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे दर्जनों युवक पिता-पुत्री को खेत से खींचकर बाहर निकाल रहे हैं।

- Install Android App -

मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

युवकों द्वारा मारपीट पर करने पर पिता-पुत्री छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पिता-पुत्री की तरफ से कोई शिकायत नही की गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिता-पुत्री के बीच नाजायज संबंध हैं जिसका हम लोगों ने भांडाफोड किया है लेकिन पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। उल्टा मामले का खुलासा करने लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है।