jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी कमलेश साहू गिरफ्तार

रायपुर। वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध तरीके से कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित कमलेश साहू को पकड़कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर पता करने की कोशिश कर रही है कि वह कट्टा व जिंदा कारतूस कहां से लाया है।

आरोपति के खिलाफ सरस्वती नगर में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कोटा इलाके में घूम रहा है। इस पर सायबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम ने पतासाजी और तलाश शुरू की। सुयश अस्पताल के पास चिह्नांकित कर संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश साहू निवासी टीचर्स कालोनी कोटा रायपुर का होना बताया।

- Install Android App -

टीम के सदस्यों द्वारा कमलेश साहू की तलाशी लेने पर उसके पास एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिले। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले मुखबिरों का तंत्र सक्रिय करने और अपराधियों को गिफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने का निर्देश दिया है।

कमलेश की गिरफ्तारी के साथ ही एसपी अधिकारियों को अवैध तरीके से पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस की खरीद-बिक्री करने वालों का पता लगाने और उन्हें भी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल कमलेश से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है।