jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

देश में फिर बढ़ा कोरोना का टेंशन, 85 दिन बाद 26000 से अधिक केस

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। सोमवार को देश में वायरस के 26,291 नए मामले सामने आए है, जो बीते 85 दिनों में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। अभी तक देश में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई है। इससे पहले 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 26,291 नए मामले सामने आए और 118 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना संक्रमण से अभी तक कुल 158,725 लोगों की मौत हो चुकी है।

- Install Android App -

अभी तक कोरोना से 1.10 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 10 लाख 7 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के उबरने की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और वर्तमान में यह 96.86 फीसद पर आ गई है, जबकि मृत्युदर 1.39 फीसद हुई है। कोरोना संक्रमण के नए केस में बढ़ोतरी के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,19,262 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 1.93 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए देशभर में अब तक कुल 22 करोड़ 74 लाख 7 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। जिसमें रविवार 14 मार्च को 7 लाख 3 हजार 772 नमूनों की जांच की गई।