jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

नपाध्यक्ष के नेमावर नहीं, न्यायालय जाने की सलाह पर बोले यादव

अभी विगत दिनों नगरपालिका में अध्यक्ष कक्ष में हुए विवाद में रोज नई नई प्रतिक्रिया आ रही है। जहां ठेकेदार अभिनेश यादव ने नेमावर में संत श्री की शरण में जाने की बात कही थी।तब इस पर
नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा था कि ….

अभिनेश यादव को,नेमावर जाने से नहीं, न्यायालय जाने से मिलेगा न्याय….

- Install Android App -

नपाध्यक्ष जैन के इस कथन पर ठेकेदार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया इस प्रकार दी है

नीचे की अदालत से ऊपर वाले की अदालत बड़ी होती है,ईश्वर सुरेंद्र जैन को शत् बुद्धि दे,
नीचे की अदालत में हारने के बाद ही,इंसान ऊपर की अदालत में जाता है,
हमारे संत महात्मा ही बड़ी अदालत तक जाने का सत्मार्ग बताते है और सच्चे इंसान की ईश्वर के सामने वकालत भी करते है और नेमावर तो सिद्ध व शुद्ध क्षेत्र है।यहाँ पर हर इंसान की मुराद पूरी होती है,सुरेंद्र जैन ने मुनि श्री के प्रति मेरी आस्था को कमजोर करने की कोशिश की है,ईश्वर उनकी सदैव रक्षा करे।

इस प्रकार आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है।घटना के पीछे के कारणों की आमजन अपने अपने कयास लगा रहे है। यह घटना पूरे जिले में आग की तरह फैल गई और लोग दोनो पक्षो को लेकर तमाम तरह की बातें कर रहे है। शहर के होटल ,चाय पान की दुकानें हर गली मोहल्ले में सिर्फ इस घटना को लेकर चर्चाऐं होती रहती है।