सुनील पटल्या बैड़िया । पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और कार्यकर्ताओं पर 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर की ओर जाने के समय हुए प्राणघातक हमले के विरोध में देशव्यापी पुतला दहन की कड़ी में स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल बस स्टैंड प्रांगण में प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले का शुक्रवार को दहन कर ममता सरकार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाकर कड़ी निंदा की गई । इस अवसर ओमप्रकाश राठौड़, नरेंद्र गावशिन्दे, राकेश वर्मा, गोविंद बिर्ला, मनीष नामदेव, गोपाल कानूनगो, सोहन सेन, रमेश नामदेव, यशवंत वर्मा, लालू सोनी ,पंकज बिर्ला, सतीश बिर्ला, राजू खान,आयुष जैन,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे
ब्रेकिंग
