ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

नर्मदा नदी – तीन जिलो को जोड़ने वाला पुल, बनकर तैयार, एप्रोच रोड़ पर चल रहा काम, फरवरी में जिलेवासियों को मिलेगी पुल की सौगात

एप्रोच मार्ग निर्माणाधीन फरवरी 2022 में पुल से वाहनों का आवागमन होगा शुरू

 

मकड़ाई समाचार हरदा।
जी हां हरदा जिले की छोटी छीपानेर ओर सीहोर जिले की बडी छीपानेर पर दो जिले को जोड़ने वाला नर्मदा नदी का पुल बनकर तैयार हो गया। पुल के दोनों और एप्रोच सड़क बनना बाकी है। संभवत फरवरी 2022 में इस पुल से वाहनों का आना जाना शुरू हो जाएगा। पुल बनने से इस क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही हरदा से भोपाल सीधे जा सकते है। हरदा से भोपाल जाने के लिये लगभग 40 किलोमीटर का चक्कर बचेगा। जिससे समय धन की बचत होंगी।
लगभग 1 किलोमीटर लंबाई वाला यह विशाल पुल, 27 पिलरो पर खड़ा हुआ है। जून माह वर्ष 2014 से निर्माणधीन पुल की सौगात मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दी गई थी। बड़ी छीपानेर से तीन जिलों की सीमा लगी हुई है। लगभग 7 वर्ष बाद अब तीन जिले के लोगो को हरदा होशंगाबाद सीहोर जिलेवासियों को इस पुल का लाभ मिलेगा। यह पुल बनने से इस क्षेत्र की उन्नति प्रगति व व्यापार के नए आयाम स्थापित होंगे। पुल बनने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। पुल को शुरू होने में फरवरी तक का इंतजार क्षेत्र की जनता को ओर करना पड़ेगा। कार्य प्रगति पर है। मकड़ाई समाचार की टीम ने आज पुल का निरीक्षण किया। और निर्माण एजेंसी ठेकेदार के सुपरवाइजर श्री द्विवेदी से चर्चा की मकड़ाई समाचार से चर्चा में श्री दुवेदी ने कहा कि पुल बनकर तैयार हो गया है। लेकिन नर्मदा पुल के दोनों ओर एप्रोच मार्ग के नीचे से भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ओवर पानी को निकालने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि भारी बारिश या बाढ़ की स्थिति में एप्रोच सड़क खराब न हो उसी के कारण दोनो जिले के लोगो को फरवरी 2022 तक यह पुल की सौगात मिलने की सभांवना है। ग्रामीण सईद पठान, कैलाश धुवे, महेश शर्मा ने बताया कि पुल बनने से ग्रामीण खुश है।

- Install Android App -

ग्रामीणो ने कहा कि सीहोर जिले की बड़ी छीपानेर से 1 किलोमीटर की दूरी पर देवास जिले की सीमा है। यह पुल बनने से देवास सीहोर हरदा जिले के लोगो को फायदा होगा।

उन्होंने मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद भी कहा। । बर्षो से पुल बनने का इंतजार करने वाले दोनो जिले के लोगो का इंतजार अब खत्म हुआ पुल बन गया। परंतु एप्रोच मार्ग के चलते नए वर्ष फरवरी 2022 में वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।