jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्...

नहर विभाग के एसडीओ ने लगवाये फर्जी बिल, अपने चहेते ठेकेदार के खातों में डलवाया पैसा

नहर विभाग के एसडीओ ने लगवाये फर्जी बिल, अपने चहेते ठेकेदार के खातों में डलवाया पैसा

मकड़ाई समाचार हरदा। सरकार बदल गई फंड नही है, पैसा अभी रुका हुआ है। जब आएगा तो आपको दे दिया जायेगा। यह कहना है। नहर विभाग के एक एसडीओ का लेकिन जब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत हुई तो इनके झूठ का पर्दाफाश हो गया, मामला कुछ ऐसा है।
गत वर्ष नहर अनुविभागीय अधिकारी सामरदा उपनहर अनुविभाग टिमरनी नहर खिड़की उप शाखा में नहरों की खुदाई का कार्य जेसीबी की मदद से सिराली के आशिक खान उर्फ वकील द्वारा किया गया था। दिनांक 2 नवंबर वर्ष 2019 को आंशिक खान द्वारा नहर विभाग के एसडीओ मौसम पोर्ते के कहने पर उक्त शाखा में लगभग 15 दिन अपनी जेसीबी मशीन चलाई गई। नहर विभाग द्वारा कार्य करवा लिया गया। काम करने के एक साल बाद भी आशिक खान को मशीन का किराया मजदूरी का भुगतान नही हुआ।आशिक खान द्वारा कई बार विभाग के एसडीओ सहित अन्य लोगो से सम्पर्क किया। लेकिन अधिकारी कहने लगे सरकार बदल गई, फंड नही है। परेशान होकर आशिक खान द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत नंबर 11678663 की गई।
शिकायत के बाद नहर विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर झूठी जानकारी दे दी गई। कि भुगतान कर दिया गया। जब खान द्वारा विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई कि मैने काम किया 1 साल बीत गया पेमेंट नही दिया। और आप मेरी शिकायत पर सीएम हेल्पलाइन पर भ्रामक जानकारी देकर मुझे गुमराह कर रहे हो। तब विभाग के एसडीओ मौसम पोर्ते ने कहा कि हमने दिनेश इवने ठेकेदार को भुगतान कर दिया। भुगतान भी चार माह पहले हो चुका।

शिकायत कर्ता के आरोप, एसडीओ ने लगाए फर्जी बिल

सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत में आशिंक खान ने नहर विभाग के एसडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब काम मैने किया तो विभाग ने किसी अन्य ठेकेदार को भुगतान कैसे कर दिया गया। अन्य ठेकेदार को भुगतान चार माह पहले करने के बाद भी मुझे गुमराह किया कि फंड नही हैं, सरकार बदल गई। लेकिन सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद अब कह रहे है। पैसे दिलवा देंगे, शिकायत उठवा लो। लेकिन सवाल यह उठता है, कि नहर विभाग मनमाने ढंग से काम करवा कर अपने कुछ चहेतों ठेकेदारों के खाते में पैसा डलवा कर मलाई डकार रहा है। आशिंक खान द्वारा नहर विभाग के हरदा होंशगबाद के अधिकारियों से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

बिना टेंडर के लाखों का काम, परमानेंट ठेकेदारों के खातों में डालते है राशि

नहर विभाग में भ्रष्टाचार अनियमितताओ का हमेशा बोलबाला रहा है। नहर विभाग में प्रतिवर्ष नहर की साफ सफाई सहित पुलियाओं की मरम्मत के नाम से लाखों रुपया आता है। लेकिन विभाग में बैठे भ्रष्ट एसडीओ और भ्रष्ट ठेकेदारों की मिलीभगत से नियमो को ताक में रखकर मनमाने ढंग से काम करवाकर हजारो लाखो के बारे न्यारे कर रहे है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी कमीशन के चक्कर मे गुणवत्ता और अनियमितता पर कोई ध्यान नही दिया जाता है। ऐसे ही आशिक खान के द्वारा जो काम 15 दिन किया गया। जेसीबी मशीन 157 घँटे चली। उस कार्य मे नहर विभाग के एसडीओ मौसम पोर्ते दिनेश इवने ठेकेदार की मिलीभगत से अधिक बिल लगाकर राशि निकाल ली गई। अगर पिछले 5 साल नहर विभाग के द्वारा जो कार्य करवाये गए इसकी जांच पड़ताल की जाये तो बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है।

दिनेश इवने बोले मेने आशिक खान की जेसीबी मशीन लगवाई, उधर आशिक बोला में नही पहचानता इवने को

- Install Android App -

नहर विभाग के एसडीओ ओर दिनेश इवने की पोल खुली तो। अपने आप को बचाने के लिए ठेकेदार द्वारा अब कहा जा रहा है कि मैने मशीन किराये से ली थी। आशिक खान को काम मैने दिया। जब मकड़ाई समाचार द्वारा दिनेश इवने से चर्चा की गई। तो वह बोले कि नहर विभाग ने मुझे काम दिया। आशिक खान की मशीन मैने लगवाई। आशिक खान ने बताया कि आप कॉल डिटेल्स निकलवा लो दिनेश इवने को में जानता भी नही हु। ओर एसडीओ झूठ बोल रहे है। मैने स्वयं ने अपनी जेसीबी मशीन से नहर का काम किया। लेकिन इन्होंने मात्र 35 हजार का भुगतान अभी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद किया। बाकी अभी मेरा शेष भुगतान नही कर रहे है।

इनका कहना है-

उक्त कार्य के लिये टेंडर निविदा नही निकाली गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के पत्र पर नहर की खुदाई का कार्य दिनेश इवने को काम दिया गया था। उसे भुगतान कर दिया गया।
मौसम पोर्ते एसडीओ, नहर विभाग हरदा।

आशिक खान द्वारा नहर का काम किया गया था। एसडीओ साहब ही भुगतान के बारे में जानकारी दे पाएंगे।

देवेंद्र कुमार मिश्रा सब इंजीनियर, नहर विभाग।

उक्त कार्य के लिये जेसीबी मशीन आशिक खान की चली थी। में स्वयं मोके पर मौजूद था। दिनेश इवने की कोई मशीन नही चली। और नही उसने वहां काम किया।

सुदामा काका चौकीदार, टाइम कीपर।