jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए —- विश्वदीप मिश्रा

निमाड़ी लोक गीत और शब्द ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

- Install Android App -

मनावर पवन प्रजापत : नगर की कृष्ण कुंज कॉलोनी मे अखिल निमाड़ लोक परिषद के बैनर तले निमाड़ी बोली के प्रचार — प्रसार और इसके प्रति आमजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारंपरिक निमाड़ी गीत प्रस्तुत किये गए तथा बच्चों के लिए निमाड़ी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा, विशेष अतिथि विहिप दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका रितु शर्मा एवं गायक एवं संगीतकार राजा पाठक द्वारा भगवान गणेश की पूजा की गई।
इस अवसर पर मुख्यअतिथि,विश्दीप मिश्रा ने बताया कि हमारी निमाड़ी बोली समृद्ध और मिठास भरी है।सम्पूर्ण निमाड़ जनपद में विभिन्न अवसरों पर इसके विविध रूप दर्शित होते हैं। निमाड़ क्षेत्र काफी बड़ा है एवं निमाड़ी बोलने वालों की संख्या लाखों में है ।इसलिए अब निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए। विशेष अतिथि ऋतु शर्मा ने आधुनिक वस्त्रों और पहनावे को छोड़ कर सभ्य पहनावे पर जोर दिया।
राजा पाठक ने बताया कि हमारी निमाड़ी बोली का संरक्षण किया जाना चाहिए तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।
लोकगीत गायन के लिए स्मृति जमरा,भावना नर्गेश,देवकुंवर निगम,अवंता सोलंकी एवं निमाड़ी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता तृप्ति नर्गेश,चंद्रकला सोलंकी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संयोजन एवं संचालन सतीश सोलंकी ने किया तथा आभार रामेश्वर चौहान ने माना।कार्यक्रम में गणेश उत्सव समिति के अंबाराम जमरा, रायसिंह मंडलोई ,अजय सोलंकी, सरदार सोलंकी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।