ब्रेकिंग
हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान दो हादसे, सात महिलाएं घायल

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडाल गिरने से सात महिलाएं घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शहर के रेणुका मंडी परिसर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचीं सात महिलाएं मंगलवार दोपहर घायल हो गईं। इनमें से चार महिलाएं कथा का पंडाल गिरने से घायल हुई, जबकि तीन महिलाएं प्रवेश द्वार पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई हैं।

इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष तीन का कथा परिसर के आपात चिकित्सा कक्ष में इलाज कर घर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे से कथा पंडाल में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाएं अपना स्थान सुरक्षित करने का प्रयास कर रही थीं। इसी बीच पंडाल का एक पाइप खिसक गया और पंडाल का बड़ा हिस्सा भक्तों पर आ गिरा।

- Install Android App -

सिर पर पाइप लगने से बुलढाणा महाराष्ट्र निवासी वृद्धा उमा चंद्रकिशोर श्रीवास, पुनासा खंडवा निवासी अनीता मालवीय व दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

आयोजन समिति के सदस्यों ने उमा और अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके कुछ देर बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे कथा स्थल के प्रवेश द्वार पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पातोंडा निवासी ऊषा ज्ञानेश्वर पाटिल, अंकिता पुत्री रवींद्र महाजन निवासी निंबोला व एक अन्य महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऊषा और अंकिता को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर कथा परिसर में सामग्री लाने के काम में लगा हुआ था।